{"_id":"664e2b5cfa239b81250ae30a","slug":"shamli-singer-ajay-pathak-murder-case-accused-said-during-court-appearance-that-yes-he-had-murdered-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
शामली जनपद में कैराना के चौहरे हत्याकांड में फांसी की सजा मिलने के बाद पुलिस हत्यारे हिमांशु सैनी को लेकर जा रही थी। इसी बीच अजय पाठक के परिजनों ने कहा कि भाई और बच्चे को मार दिया, जिस पर हत्यारे ने हाथ उठाकर कहा कि हां मार दिया।
वहीं, कोर्ट से लेकर कोर्ट के बाहर जाने तक हत्यारे के चेहरे पर कोई भी शिकन नहीं थी। वह जिस तरह से पहले कोर्ट में पेश होता था, उसी तरह बिना किसी टेंशन के जाता नजर आया।
2 of 5
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गायक अजय पाठक और उनके परिवार के लोगों की हत्या करने के मामले में दोषी करार दिए गए हिमांशु सैनी को बुधवार दोपहर 12:10 बजे न्यायिक हवालात से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। इस दौरान हिमांशु की सुरक्षा कड़ी थी। पेशी के दौरान हत्यारे के चेहरे पर जरा सी भी शिकन नहीं थी। वह ब्रांडेड सफेद रंग के जूते, सफेद टी-शर्ट और खाकी रंग की पेंट पहनकर पहुंचा।
3 of 5
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को डर था कि हत्यारे के साथ कोई वारदात हो सकती है, इसलिए सुरक्षा में 12 जवान लगाए हुए थे। इसके अलावा कोर्ट के अंदर और बाहर भी सुरक्षा की दृष्टि से अलग से फोर्स तैनात किया गया था। दूसरी बार पेशी के दौरान भी हत्यारे के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, फैसले के बारे में जानने के लिए जिलेभर से काफी संख्या में लोग कोर्ट पहुंचे थे। सजा के बाद लोगों ने न्यायालय की भी तारीफ की। कहा कि आज पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
भजन गायक हत्याकांड, आरोपी को फांसी की सजा
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारे ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया था तार-तार
हत्यारे हिमांशु सैनी ने पंजाबी कॉलोनी में चौहरे हत्याकांड को अंजाम देकर गुरु शिष्य के रिश्ते को तार-तार किया था। हर किसी ने हिमांशु के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।