फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanjay's blacklist was discovered

संजय का काला चिट्ठा खंगाला

Wed, 05 Apr 2017 12:24 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sanjay's blacklist was discovered
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। व्यापारी से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी संजय बिडोली के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस संजय का आपराधिक रिकार्ड खंगालने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। पुलिस को मालूम चला है कि संजय बिडोली का संपर्क कुख्यात बदमाश संजीव जीवा से भी रहा है, जिसके चलते पुलिस उस कनेक्शन को लेकर भी छानबीन करने में जुटी है। पुलिस ने कहा कि सभी बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी। 
विज्ञापन


शामली के कमला कॉलोनी निवासी व्यापारी आलोक कुमार ने रविवार रात शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नाला रोड नया बाजार निवासी संजय संगल उर्फ संजय बिडोली ने मोबाइल पर कॉल करके उससे 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी। आरोप है कि संजय ने आलोक को धमकी देकर कहा कि यदि डिमांड पूरी नहीं की, तो ठोक दूंगा। इसके बाद पुलिस ने संजय संगल के भाई को हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन


संजय संगल आरएसएस के एक नेता के परिवार से ताल्लुक रखता है, जिसके चलते सोमवार को काफी लोग संजय की सिफारिश में            शामली कोतवाली पहुंच गए थे। इसके बाद सीओ सिटी के दफ्तर में बैठकर दोनों पक्षों में वार्ता हुई थी, जिसके बाद सीओ सिटी ने            शामली कोतवाली पुलिस को  मामले में जांच करने का निर्देश दे दिया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं          हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात में पीड़ित व्यापारी आलोक कुमार ने अन्य व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी सुजीत कुमार से उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचकर मुलाकात की थी। व्यापारियों ने उन्हें अवगत कराया कि पुलिस रंगदारी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही, बल्कि समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। 


इस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से बात की, जिसके बाद देर रात ही आरोपी संजय बिडोली के खिलाफ शामली कोतवाली में रंगदारी मांगने की धारा 386 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। सीओ सिटी उपेंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं, पता लगाया जा रहा है कि संजय संगल का संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा से क्या संबंध रहा है। उसके लिए सभी संभावित बिंदुओं पर छानबीन चल रही है। 

संजीव जीवा के नाम पर मांगी गई है रंगदारी 
शामली। पीड़ित व्यापारी आलोक कुमार ने पुलिस को बताया था कि आरोपी संजय ने संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के नाम से धमकी दी है। इसके चलते अब पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी संजय का संजीव जीवा से क्या कनेक्शन है। इसके लिए संजय संगल के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी, ताकि यह मालूम चल सके कि संजय के संपर्क में कौन-कौन रहा है, जिनसे संजय की बातचीत होती रही। 

आदमपुर का रहने वाला है संजीव जीवा 
शामली। पूर्वांचल की जेल में बंद कुख्यात बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा मूलरूप से शामली के गांव आदमपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ विधायक कृष्णानंद राय की हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।10 साल पूर्व वह शामली में एक पैथोलॉजी लैब पर नौकरी कर चुका है। चर्चित प्रतीक दीवान अपहरण मामले के बाद वह सुर्खियों में आया था। प्रतीक दीवान को अपहरण करने के बाद कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में लाकर रखा गया था। उसके बाद से संजीव जीवा पूर्वांचल की जेल में बंद है। 


राजनीतिज्ञ गलियारे में गहरी पैठ 
शामली। रंगदारी मांगने के आरोपी संजय संगल का शौक बड़े लोगों से संपर्क बनाना भी है। दो साल पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह शामली में एक कार्यक्रम आए थे, तब संजय भी उनके साथ देखा गया था। वहीं, चार साल पूर्व जब संजीव जीवा के पिता की मृत्यु हो गई थी। तब तेरहवीं में संजीव जीवा अपने पैतृक गांव आदमपुर आया था, तो संजय भी वहां मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed