{"_id":"970b0a347c6ea0338f8986dd72953931","slug":"rs-500-stabbings-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपये के विवाद में चाकू घोंपा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500 रुपये के विवाद में चाकू घोंपा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। उधारी के रुपये को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने घर में घुसकर चाकू से हमला करते हुए किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव पंजोखरा निवासी राजकुमार ने गांव के ही श्रवण से कुछ समय पूर्व 500 रुपये उधार लिए थे। बुधवार शाम श्रवण ने राजकुमार से रुपये मांगे। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तब समय आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर वहां से भेज दिया।
आरोप है कि कुछ देर बाद श्रवण अपने साथी ओमकार को लेकर राजकुमार के घर में घुस गया। उसके साथ मारपीट की और पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तो आरोपी फरार हो गए। घायल को उसके परिजन कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।