{"_id":"2474636b7798406b35de611f0db3fec3","slug":"road-tax-passers-holdap-looting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड होल्डअप कर राहगीरों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड होल्डअप कर राहगीरों से लूटपाट
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। ऊन-थानाभवन मार्ग पर दिन निकलते ही रोड होल्डअप कर राहगीरों से लूट की गई। बदमाशों ने राहगीरों को बंधक बनाकर पास के ही बाग में डाल दिया। बदमाशों ने राहगीरों से हजारों की नगदी लूटी और विरोध करने पर राहगीरों को पीटा गया। पीड़ितों ने बंधन मुक्त होकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने ऊन चौकी का मामला बताते पल्ला झाड़ लिया।
सोमवार सुबह लगभग सात बजे गांव मुंडेट खादर निवासी श्रीपाल पुत्र रघुवीर सिंह खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे रोक लिया और बंधक बनाकर 500 रुपये व टॉर्च लूट ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बदमाशों ने गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी जितेंद्र कश्यप, दीपक कश्यप पुत्रगण मदन व नटी कश्यप, कमल पुत्रगण पप्पन तथा छोटू कश्यप को निशाना बनाया। ये सभी दो बाइकों से आ रहे थे।
बदमाशों ने इन्हें भी बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने मारपीट कर जितेंद्र व नटी को घायल कर दिया। बदमाशों ने नटी से 6500 रुपये, जितेंद्र से 1500 रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने संजय निवासी दथेड़ा गढ़ी से 20 हजार की नगदी लूटी और उसके साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद खेत पर जा रहे हथछोया निवासी नीटू को भी बदमाशों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। उसके भागते ही बदमाश भी वहां से निकल गए। जिसके बाद नीटू ने गांव में पहुंचकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने ऊन चौकी क्षेत्र का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। एसओ अमरदीप लाल का कहना है कि लूटपाट की सूचना मिली थी।