{"_id":"58694d3d4f1c1b741aeefc5b","slug":"retired-sincpal-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सींचपाल की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड सींचपाल की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। जमीन की रंजिश में गांव मंटी हसनपुर में पांच लोगों ने रिटायर्ड सींचपाल (पतरोल) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र ने गांव निवासी एक व्यक्ति समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रिटायर्ड सींचपाल चंद्रभान पुत्र लाल सिंह का छह माह पूर्व गांव के ही ब्रह्म सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। चंद्रभान ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी। रविवार सुबह करीब चार बजे वह अपने घर में सो रहा था, घर में ब्रह्म सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ घुसा और चंद्रभान के सिर में गोली मार दी। इससे मौके पर ही चंद्रभान की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए।
सूचना पर सीओ थानाभवन, थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पुत्र राजेंद्र ने आरोपी ब्रह्म सिंह समेत पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सुनील त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।