{"_id":"5a0b340f4f1c1b6a678bbab1","slug":"report-on-attack-on-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमले में रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
attack
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना (शामली)। युवती के साथ मारपीट की शिकायत पर जांच करने पहुंची थाने की पुलिस पर हमला और पथराव कर वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इस मामले में दो आरोपी नामजद हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
सोमवार रात करीब 11 बजे मोहल्ला खैलकला निवासी एक युवती ने इमामगेट पुलिस चौकी पर पहुंचकर अपने ममेरे भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसी दौरान युवती का ममेरा भाई भी पुलिस चौकी पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने युवती को धमकाते हुए खींचकर ले जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया, तो युवक कहासुनी करने लगा, तब युवक वहां से चला गया।
युवती को पुलिसकर्मी उसके घर छोड़ने चले गए। युवती के साथ मारपीट करने की जांच की। इसी दौरान युवती के ममेरे भाइयों ने पुलिस का विरोध किया। इस पर युवती के ममेरे भाई को पकड़कर पुलिस थाने ले जाने लगी, तो मोहल्ले के लोगों की भीड़ ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी और एक कांस्टेबल को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा भीड़ पर लाठियां फटकार कर कांस्टेबल को बंधन मुक्त कराया। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस पर तमंचों से कई फायर भी किए। इसके बाद झिंझाना, कांधला और शामली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पथराव में दरोगा बच्चू सिंह, महिला कांस्टेबल देवकी, गुड़िया, सरोज बाला, अनीता व कांस्टेबल हाकम, कौशल और विनोद आदि पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इसके बाद पुलिस मौके से चार युवकों को पकड़कर कैराना कोतवाली ले आई। रात एक बजे सैकड़ों लोगों की भीड़ ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा करते हुए पथराव कर दिया।
पुलिस ने फिर से लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। वहीं, मामला बढ़ जाने पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के अलावा सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन, पूर्व सांसद तब्बसुम बेगम, पूर्व चेयरमैन राशिद अली व चेयरमैन प्रत्याशी हाजी अनवर हसन, शमशाद अंसारी, बाबू बशीर अहमद कोतवाली पहुंचे तथा समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
इसके बाद, पुलिस पर हमला करने, फायरिंग करने, कांस्टेबल को बंधक बनाने के आरोप में युवती के ममेरे भाई अमजद और शहजाद सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है। नामजद आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस पर लगाया तोड़फोड़ का आरोप
पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर लोगों को पीटा और तोड़फोड़ की। उनका कहना है कि पुलिस ने कय्यूम, शफीक, वकील, अमजद, नईमा, वजीर, अनीस, रहीस, फारूख व मजीद के मकानों में तोड़फोड़ की, जिसमें कई लाख रुपये का नुकसान हो गया। सोमवार देर रात थाने पहुंचे लोगों का कहना था कि घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।