फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rajendra's beating in police jeep

पुलिस की जीप में हुई थी राजेंद्र की पिटाई

Wed, 28 Nov 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 28 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rajendra's beating in police jeep
वायरल वीडियो में गांव हथछोया में पुलिस की गाडी़ में बैठे युवक की पिटाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के हथछोया गांव में सोमवार को हुई युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को एक वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वीडियो में यूपी 100 पुलिस की जीप में बैठे राजेंद्र की बाहर खड़े युवक ने जमकर पिटाई की। युवक ने उसे पुलिसकर्मियों के सामने ही गाड़ी से खींचकर पीटा। खींचातानी में वह जीप से नीचे गिर गया था। एसपी ने काम के प्रति लापरवाही के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड के निलंबन की संस्तुति उनके कमांडेंट को भेजी गई है।  
विज्ञापन




मंगलवार को वायरल हुई वीडियो में दिखाया गया है कि राजेंद्र पुलिस की जीप में बैठा है। पुलिस की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेरा हुआ है। जीप में मौजूद एक पुलिसकर्मी राजेंद्र को पकड़े हुए था। इस बीच पुलिस जीप की खिड़की के पास खड़े युवक ने राजेंद्र की जमकर पिटाई की। युवक ने राजेंद्र को घुसे मारे और गाड़ी से उसे नीचे खींच लिया। पुलिस जीप के बाहर एक पुलिस कर्मी भी खड़ा ये सब देख रहा था। वायरल वीडियो को देखने के बाद एसपी ने इस प्रकरण में यूपी 100 पुलिस की गाड़ी पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी चालक ब्रजवीर और सुनील सिंह को निलंबित कर दिया। सुनील सिंह की ड्यूटी गाड़ी पर थी, लेकिन वह घटना के वक्त मौके पर नहीं था। एसपी के मुताबिक होमगार्ड कुलवीर के निलंबन के लिए होमागार्ड कमांडेंट को संस्तुति भेज दी गई है।
विज्ञापन




लखनऊ तक गूंजा मामला
 मंगलवार सुबह राजेंद्र की हत्या से नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों और पुलिस से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस जीप में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने का मामला लखनऊ डीजीपी मुख्यालय तक पहुंच गया। मुख्यालय ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों से मांगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ले जाती तो शायद बच जाती जान
परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पहले राजेंद्र की खूब पिटाई की। उसे अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने घायल राजेंद्र को पकड़कर गाड़ी में डाल लिया और वहीं खड़ी रही। यदि पुलिस तुरंत उसे वहां से ले जाती और उसे अस्पताल में भर्ती करती, तो शायद राजेंद्र बच जाता। इतना सब होने के बावजूद पुलिस वाले वहां से चले गए और इसके बाद भी आरोपियों ने राजेंद्र को पीटकर मार डाला।  



वीडियो के आधार पर यूपी 100 पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। यदि वहां ऐसी स्थिति बनी थी तो उन्हें सूचना देकर तुरंत मौके पर फोर्स बुलानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी कारण उन्हें निलंबित किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर घटना में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें एक पकड़ा जा चुका है।   
अजय कुमार एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed