{"_id":"57e18b0e4f1c1b8341a832cd","slug":"punjab-s-drug-business-moves-mumtaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब तक चलता है मुमताज के नशे का कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब तक चलता है मुमताज के नशे का कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एसटीएफ के हत्थे चढ़े कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी नशे के सौदागर मुमताज का साम्राज्य दिल्ली से लेकर पंजाब तक है। एसटीएफ के सामने उसने कई महत्वपूर्ण राज खोले है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ हिमांशु कुमार व अनित कुमार पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर मध्य प्रदेश से पश्चिमी उप्र व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र हरियाणा व पंजाब आदि में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई थी। इसी के चलते तस्कर मुमताज व मनोज तिवारी उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसटीएफ के अनुसार मुमताज ने बताया कि वह राकेश राणा के साथ मिलकर डोडा पोस्त का अवैध कारोबार विगत कई वर्षों से कर रहा है तथा इसकी सप्लाई शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र, हरियाणा एवं पंजाब तक करते हैं। बताया जाता है कि यह नशीला पदार्थ तीन हजार से चार हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता है। झिंझाना क्षेत्र में कई ढाबों पर यह नशीला पदार्थ बेचा जाता है।
विज्ञापन
काम एसटीएफ का, पीठ ठोंक रही शामली पुिलस
शामली। वाहवाही लूटने में शामली पुलिस हमेशा आगे रहती है। हर्ष फायरिंग प्रकरण में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी को पकड़ने के मामले में भी यही हुआ। एसटीएफ की टीम ने डोडा तस्कर मुमताज को धरा और झिंझाना पुलिस को सौंप दिया, जबकि झिंझाना पुलिस के भेजे गए प्रेस नोट में एसटीएफ का कहीं जिक्र तक नहीं किया गया।
एसटीएफ मेरठ ने मंगलवार को शामली के झिंझाना क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले और हर्ष फायरिंग में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी मुमताज समेत दो अभियुक्तों को 250 किलोग्राम डोडा पोस्त(मूल्य लगभग 10 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद एसटीएफ आरोपियों को झिंझाना पुलिस को सौंपकर चली गई। उधर तीन बजे ही झिंझाना पुलिस ने दोनों को पकड़ने में सफलता दिखाई। उधर, देर शाम एसटीएफ की ओर से आए प्रेस नोट में दो आरोपियों को एसटीएफ द्वारा पकड़ना दिखाया गया।