{"_id":"580d0c1e4f1c1bcb75bc2119","slug":"prize-of-five-thousand-crooks-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी बदमाश दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी बदमाश दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। तीन माह पहले पालिका चेयरमैन के आवास पर फायरिंग करने की साजिश में शामिल और व्यापारियों से रंगदारी मांगने में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया।
रविवार को कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि सुबह पांच बजे कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज के निर्देशन में इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा, एसआई अमन सिंह पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने तीतरवाड़ा चुंगी पर दबिश दी और इनाम धोरी निवासी मोहल्ला आलकलां को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी तीन माह पूर्व नगर पालिका परिषद चेयरमैन राशिद अली के आवास पर फायरिंग करने की साजिश में शामिल था। इस मामले में पुलिस ने बाइक चलाने वाले मुन्तियाज निवासी सांगाठेड़ा और अफसर निवासी बलवा को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछले माह मोहल्ला आलदरम्यान निवासी डॉ. आसफा के मकान पर 10 लाख की रंगदारी की चिट्ठी, बाजार बेगमपुरा स्थित राजकुमार सिंघल की दुकान पर पहुंचकर रंगदारी की मांग व किसान धर्मकांटे पर 10 लाख रुपये रंगदारी की चिट्ठी डालने के मामले में वांछित था। पुलिस ने बताया कि इनाम धुरी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।