{"_id":"58c04b8f4f1c1b8322dc3feb","slug":"police-will-take-remedies-for-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने वालों को रिमांड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारने वालों को रिमांड पर लेगी पुलिस
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। व्यापारी के पुत्र पर लूट में विफल होने पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल एक आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जबकि दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कांधला थाना पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
28 दिसंबर को बीड़ी के थोक व्यापारी सुभाष खन्ना के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रेलवे रोड स्थित दुकान के बाहर गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल सौरभ को पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यापारी पुत्र पर हमले को लेकर कस्बे के व्यापारी वर्ग ने 29 दिंसबर को बाजार बंद का आह्वान कर प्रदर्शन किया था। सौरभ के ताऊ गुलशन खन्ना ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कांधला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच हमलावरों की तलाश में लगी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुसारिक पुत्र फरमान, आदिल पुत्र रिजवान, रिजवान पुत्र इस्लाम निवासी गांव जहानपुरा कोतवाली कैराना का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस के मुताबिक उक्त लोगों ने व्यापारी की रैकी की और देर शाम को लूट के इरादे से मौके पर पहुंचे। व्यापारी पुत्र सौरभ ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दी थीं।
विज्ञापन
मंगलवार को शामली कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुसारिक और आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, रिजवान ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपियों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। न्यायालय से अनुमति मिलने पर आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।