{"_id":"57dafc544f1c1ba009d47eb0","slug":"police-se-bhide-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से भिड़े लोग, छुड़ाया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से भिड़े लोग, छुड़ाया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमले के बाद सपा नेता को धमकाते सीओ सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शामली कोतवाली पुलिस ने कलंदरशाह मोहल्ले में दबिश दी। आरोपी को पकड़कर जब पुलिस ले जाने लगी, तो लोगों ने विरोध कर दिया। जमकर हंगामा हुआ और पुलिस से हाथापाई तक हो गई। बाद में सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
मोहल्ला कलंदरशाह निवासी जाकिर के खिलाफ 2015 में दर्ज कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे शामली कोतवाली से दरोगा डीएस कालिया कुछ पुलिसकर्मियों को साथ लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने पहुंचे। उन्होंने आरोपी जाकिर को पकड़ भी लिया, लेकिन उसके परिजन और अन्य लोगों ने पुलिस का विरोध कर दिया।
जमकर हंगामा होने पर पुलिस से हाथापाई तक हो गई और आरोपी को छुड़ा लिया गया। इसकी सूचना पर सीओ सिटी निशांक शर्मा तथा कोतवाली प्रभारी सतीश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा करने वालों को लाठी फटकाकर खदेड़ा।
विज्ञापन
तब तक आरोपी जाकिर को उसके परिजनों ने वहां से भगा दिया। काफी देर तक हंगामा चलने के बाद सीओ सिटी ने लोगों को हड़काया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किए बगैर ही पुलिस मौके से लौट आई। उधर, आरोपी जाकिर की पत्नी फरहीन ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की।