फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police rushed to the firing and looting reported

फायरिंग और लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Thu, 12 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 12 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the firing and looting reported
- फोटो : Demo Pic
कांधला। इदरीशबेग विहार कालोनी निवासी व्यक्ति ने फायरिंग और लूट की सूचना देकर पुलिस को दौड़ा            दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मामला फर्जी निकला। जिसके चलते फर्जी सूचना देने  वाले को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कस्बा कांधला स्थित इदरीश बेग बिहार कालोनी निवासी अब्बास उर्फ कालू ने मंगलवार रात पुलिस को सूचना दी कि आधा दर्जन बदमाशों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया है और तीन लाख रुपये नकदी, सोने चांदी के आभूषण लूट लिए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही कुछ युवक उसके घर में घुस गए और उन्होंने तमंचे के बल पर उसके परिवार के लोगों को आतंकित करके घर में लूटपाट की। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए जाते समय हवाई फायरिंग भी की। मामले में मोहल्ले के लोगों का नाम सामने आने पर प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए पुलिस छानबीन में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि जिन लोगों का नाम अब्बास ने बताया, उनके साथ ही मोहल्ले के लोगों से वारदात के बारे में छानबीन की गई। मालूम हुआ कि दोनों पक्षों में कुछ दिनों पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। तब पता चला कि लूटपाट नहीं हुई, बल्कि फर्जी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस अब्बास को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed