{"_id":"5849aca94f1c1be15944a5cf","slug":"police-ne-pakde-teen-badmash","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग में पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से तीन बदमाशों को हथियारों सहित दबोच लिया। बाद में पुलिस ने एक नेता के साथ साठगांठ करते हुए दो बदमाशों को छोड़ दिया। पुलिस ने खेल करते हुए कार चालक डोडा पोस्त व दूसरे को जानलेवा हमले के प्रयास में जेल भेजा है।
स्थानीय पुलिस बुधवार को एलम में हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बागपत की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। पुलिस ने कार से तीन युवकों को हथियारों सहित दबोच लिया।
कार से एक युवती का बैग व कुछ कागजात भी बरामद किए। पुलिस कार को कब्जे में लेकर तीनों बदमाशों को थाने में ले आई। बताया जाता है कि पुलिस ने उक्त लोगों के कब्जे से तीन तमंचे भी बरामद कर लिए। युवती के बैग से मिले कागजों के आधार पर उसे भी थाने बुलवाया। पूछताछ में उसने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसका ससुराल में विवाद चल रहा है। बदमाश महिला के कहने पर क्षेत्र में एक घटना को अंजाम देने के लिए आए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने एक नेता के साथ साठगांठ करते हुए दो को छोड़ दिया, जबकि प्रमोद को नौ नवंबर को शराब के ठेके के सेल्समैन रोमी पर जानलेवा हमले के मामले में जेल भेज दिया। कार चालक मुस्तफा को पांच किलो डोडा पोस्त में जेल भेज दिया है। कार चालक मुस्तफा ने बताया कि तीनों युवक उसकी कार को एलम के लिए किराए पर लेकर आए थे। पकड़ी गई कार पर छपरौली विधानसभा के बसपा नेता का पोस्टर लगा हुआ था। इस संबंध में एसपी अजयपाल शर्मा का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।