{"_id":"0d1d0a415049b3412922d11a90f3e2c3","slug":"police-illegally-detained-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
शामली में दिल्ली से पुराना समान खरीद कर ला रहे युवक को रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। रातभर उसे अपनी कैद में रखने के बाद सुबह आठ हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कैराना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी दिलशाद पुत्र इकबाल बुधवार दोपहर एसपी दफ्तर पहुंचा। एसपी विजय भूषण को बताया कि वह दिल्ली से पुराना सामान मिक्सी, प्रेस, वॉकमैन, मोबाइल चार्जर, टीवी रिमोट आदि खरीदकर शामली लाता है।
दिलशाद ने बताया कि मंगलवार को वह दिल्ली से सामान खरीदकर शामली रेलवे स्टेशन पहुंचा। ट्रेन से उतरते ही दो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने लगे। पुलिसकर्मियों ने उसे चोर बताते हुए गोदाम में बंद कर दिया और पूरी रात वहीं बंद रखा। बुधवार सुबह दिलशाद ने अपने पुत्र को बुलाया।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस वालों ने आठ हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा। एसपी ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए जीआरपी एसपी मुरादाबाद को जांच के लिए लिख दिया है।