फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police had earlier given a clean chit

पहले पुलिस ने दे दी थी क्लीन चिट

Tue, 01 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 01 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police had earlier given a clean chit
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कैराना निवासी फरहत खान को 11 महीना पूर्व स्थानीय पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। तब राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम का निजी सचिव बनने पर पुलिस से उसकी जांच कराई गई थी। लेकिन तब उसे क्लीन चिट दे दी गई थी।
विज्ञापन


अब फरहत खान की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों और उससे संपर्क रखने वालों की सूची बनानी शुरू कर दी है। फरहत खान के मोहल्ले के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन


कैराना के मोहल्ला बेदोवाला निवासी फरहत खान के पिता शफात खान कान सफाई करने का काम किया करते थे। फरहत खान का बड़ा भाई मुसर्रत खान बिस्कुट और ब्रेड की सप्लाई करता है। फरहत खान के दो छोटे भाई हरियाणा में मजदूरी करते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फरहत खान ने नगरपालिका परिषद कैराना के वार्ड सभासद का चुनाव भी लड़ा। लेकिन उसमें वह हार गया था। इसके बाद राजनीतिक संबंधों का फायदा उठाकर वह नामित सभासद बन बैठा था।

 बता दें कि 11 माह पूर्व फरहत खान जब राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम का निजी सचिव बनने जा रहा था तो कैराना पुलिस ने फरहत खान की जांच की थी। उसमें खान को क्लीन चिट दे दी गई। अब फरहत खान की जासूसी मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हरकत में आई है। 

उधर,  पुलिस फरहत खान के परिवार के लोगों, रिश्तेदारों और जानकारों की सूची बना रही है। पुलिस ने बीते कई दशक के आपराधिक रिकार्ड खंगाला। लेकिन अभी तक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला। सीओ कैराना भूषण वर्मा ने बताया कि कैराना कोतवाली में फरहत पर पहला कोई आपराधिक मामला नहीं मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें पेज आठ पर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed