{"_id":"94e1a3bbd1aa7d1c60d54b46a9faceee","slug":"police-caught-15-million-poppy-doda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 15 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 15 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। बिड़ौली चेक पोस्ट पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक से 17 बोरे डोडा पोस्त पकड़ा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
शनिवार रात्री करीब 11 बजे करनाल की ओर से आए दस टायरा ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 17 बोरे डोडा पोस्त मिला। कार्यवाहक थाना प्रभारी महेश त्यागी ने बताया कि पकड़े गए चालक का नाम इबने हसन निवासी पीलीभीत है। दरोगा प्रमोद की ओर से चालक व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने ट्रक और डोडा को सीज कर आरोपी इबने हसन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए डोडा की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पूछताछ में चालक ने बताया कि माल करनाल से झिंझाना क्षेत्र में छोड़ना था। जिसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिलने थे। माल लाने वाले लोग बाइक पर ट्रक के साथ चल रहे थे, लेकिन बिडौली चेक पोस्ट पर वह पुलिस को देखकर भाग निकले।
विज्ञापन
मेरठ करनाल हाईवे स्थित अधिकांश ढाबा संचालक ट्रक चालकों को खाना कम नशीला पदार्थ अधिक सप्लाई करते हैं। डोडा लेकर आए ट्रक से भी माल झिंझाना में ही उतरना था। सूत्रों की मानें तो पुलिस को भी इस पूरे खेल का पता है, लेकिन वह हाथ नहीं डाल पाती।