{"_id":"580faad34f1c1b2f77bc3812","slug":"police-arrested-punk-booty-recovered-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बदमाश दबोचा, लूट का मोबाइल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बदमाश दबोचा, लूट का मोबाइल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर सेल्समैन से लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
शामली के नौकुआं रोड निवासी दीपक मोबाइल कंपनी में सेल्समैन है। करीब एक माह पूर्व दीपक बाइक से कस्बा कांधला आ रहा था। कांधला में पूर्वी यमुना नहर पटरी डाक बंगले के समीप पहुंचा तो हथियारबंद चार बदमाशों ने मारपीट करते हुए उससे नकदी, बाइक और चार मोबाइल लूट लिए थे। पीड़ित दीपक की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू कर दी थी।
मंगलवार को थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सर्विलांस के माध्यम से सोमवार रात लूट में शामिल विनीत पुत्र अनिल निवासी रंगाना (झिंझाना) को कांधला में दिल्ली बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी विनीत ने सेल्समैन से लूट की वारदात कबूली ली। उसने बताया कि वारदात में सचिन तोमर पुत्र सुबोध, सोनू पुत्र महेंद्र निवासी गूंगाखे़डी थाना रमाला और एक अज्ञात आरोपी शामिल था।