फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pinda filed against

पिंदा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pinda filed against
अरेस्‍ट
कैराना। कैराना में पकड़े गए पंजाब की नाभा जेल ब्रेक के मास्टर      माइंड पलविंदर उर्फ पिंदा के खिलाफ कैराना ने आर्म्स एक्ट के मामले में 19 दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी, हालांकि अभी   लूट की गाड़ी बरामदगी तथा धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।
विज्ञापन


27 नवंबर को कैराना पुलिस ने पंजाब की नाभा जेल ब्रेक के मास्टर माइंड पलविंदर उर्फ पिंदा को उस समय गिरफ्तार कर लिया था। जब वह पंजाब की नाभा  जेल को तोड़ कर वहां से खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के चीफ सहित 6 कैदियों को भगाने के बाद फार्च्यूनर कार से देहरादून जा रहा था। 
विज्ञापन


पलविंदर अपनी हथियारों से लदी गाड़ी से कूद कर पैदल ही बाजार में भागने लगा था। तब कैराना पुलिस ने जनता के   सहयोग से पलविंदर को दबोच लिया
था। पलविंदर की गाड़ी से पुलिस ने एक पंप गन सहित चार राइफलें, भारी संख्या में कारतूस, दो वाकी-टाकी व चार मोबाइल बरामद किए थे। पुलिस ने पलविंदर का चालान करके   कैराना एसीजेएम कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। वहीं इसके अगले ही दिन पलविंदर को पंजाब पुलिस बी वारंट पर अपने साथ पंजाब          ले   गई थी। कैराना कोतवाली में पलविंदर उर्फ पिंदा के विरुद्ध दर्ज     मुकदमे के विवेचक एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि   पलविंदर उर्फ पिंदा के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जबकि लूट की गाड़ी बरामद होने व हथियार बरामद होने व फर्जी आईडी बनाने की धोखाधड़ी के मामलों में अभी भी पुलिस की विवेचना जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed