{"_id":"5727a5274f1c1bf8325cd25b","slug":"people-banging-teen-angry-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर काे पीटने से गुस्साए लोग, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर काे पीटने से गुस्साए लोग, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 03 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में कि शोर व उसके भाई के साथ शराबी युवकों द्वारा मारपीट के बाद हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
गांव लिलौन स्थित एक बाग में जुबेर, चूचा व बालेश नाम के युवक शराब पी रहे थे। तभी वहां पर गांव के ही कश्यप बिरादरी के लाल सिंह का 15 वर्षीय पुत्र लोकेन्द्र पहुंच गया। आरोप है कि शराबी युवकों ने लोकेन्द्र को पैसे देकर शराब लाने के लिए कहा। जिस पर लोकेन्द्र ने मना कर दिया।
मना करने से गुस्साए शराबी युवकों ने लोकेन्द्र को बुरी तरह से पीटा और वहां से भगा दिया। लोकेन्द्र ने गांव में ही मोबाइल की दुकान करने वाले अपने भाई पुष्पेन्द्र को घटना के बारे में बताया, तो उसने आरोपी युवकों को गालियां देनी शुरू कर दी। इस दौरान तीनों शराबी युवक वहां पहुंच गए और पुष्पेन्द्र पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि तीनों ने उसे लाठी डंडों से पीटा। सूचना मिलते ही पीड़ितों के परिजन पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिस को मामले की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
घटना की सूचना कश्यप समाज के अन्य लोगों को लगी, तो वह एकत्र हो गए और घटना के विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही सीओ निशांक शर्मा व कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। जिस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए। इस दौरान एक आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीओ ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिसके बाद ही लोग शांत हुए और जाम खुल सका। सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि पीड़ितों की ओर से तहरीर दी जा रही है। जिस पर कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया है।