फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On modest wedding scene

मामूली बात पर शादी समारोह मेें बखेड़ा

Tue, 19 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 19 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
On modest wedding scene
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मोहल्ला कलंदरशाह में शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच धारदार हथियार चल गए। इस दौरान कई घायल हो गए। इस बीच एक सपा नेता ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


मोहल्ला कलंदरशाह में हाजी यूसुफ की दो बेटियों की बारात आई हुई थी। बारात मदरसे में रुकी हुई थी। वहीं एक अन्य यूनुस के यहां आई बारात भी मदरसे में ही रुकी हुई थी। दोपहर को शादी के रस्में चल रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के पाल्ला और दूसरे पक्ष के सत्तार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। जिससे बारात में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों से बीच बचाव में लोग आए, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। 
विज्ञापन


जिस पर दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियार और लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें राशिद सहित कई घायल हो गया। राशिद ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला शांत कराया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में पहुंच गए, जहां फिर से दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई। वहीं, शादी समारोह में बवाल की सूचना मिलते ही एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ भूषण वर्मा व कुलदीप कुकरेती पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सपा नेता के साथ भी हुई मारपीट 
मोहल्ला कलंदरशाह में शादी समारोह के दौरान हुए बवाल में सपा नेता नफीस राणा ने बीच बचाव की कोशिश की। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी और कुर्ता तक फाड़ दिए।


आरोप है कि नफीस के गनर ने वहां मौजूद सत्तार पर अपनी बंदूक तान दी। जिससे लोग भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच मामला बढ़ गया।  गनर की बंदूक छीनने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed