फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old farmer dies in Bhanara

भनेड़ा में वृद्ध किसान की मौत

Fri, 20 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 20 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Old farmer dies in Bhanara
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। भनेड़ा गांव में किसान को अगवा कर हत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो मामला झूठा निकला। पता चला कि किसान की हत्या नहीं बीमार के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी किसान जिले सिंह 70 वर्ष तीन भाई थे। जिनमें दो भाई जगपाल व पीतम की पूर्व में मौत हो चुकी है। किसान की बेटी कविता के अनुसार उसके पिता की दिमागी हालत कई माह से ठीक नही चल रही थी।
विज्ञापन


उसके पास करीब सात बीघा भूमि थी। आरोप है कि जमीन को हड़पने के लिए पारिवारिक भाइयों ने उन्हें अगवा कर लिया और बृहस्पतिवार देर रात उसकी हत्या कर सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता ने अपने पिता की हत्या की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना के बाद थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार जिले सिंह की करीब सात बीघा भूमि के लिए आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैैं। जबकि उसकी हत्या नहीं बीमारी के चलते मौत हुई है।


उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि जिले सिंह ने करीब 20 साल पहले अपनी बेटी कविता व उसकी मां को अपने से अलग कर दिया था। तभी से अपने पारिवारिक भतीजे सत्यवान के साथ में रह रहा था। कविता को एक वर्ष पूर्व उसके ताऊ पीतम ने गांव में लाकर अपने हिस्से की सात बीघा जमीन दी। जो उसकी मौत के बाद कविता के पास है। अब पिता की मौत के बाद उसकी जमीन को पाने के लिए उसने झूठी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed