नपाप के हेड क्लर्क की चाकू से गोदकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला कस्बा के रहने वाले मौहम्मद शमीम नगर पालिका परिषद कांधला में वरिष्ठ लिपिक थे। कस्बा के मोहल्ला सरावज्ञान में यूको बैंक के पास मकान में प्रथम मंजिल पर कमरे में अक्सर वह अपने सहयोगी पालिका कर्मियों के साथ बातचीत करने जाते थे।
मंगलवार रात करीब साढे दस बजे कमरे से बहता हुआ ब्लड सीढी से नीचे तक पहुंच गया, जिसे देखकर पड़ोसी हैरान हो गए। ऊपर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में खून से लथपथ शमीम का शव पडा मिला। इसकी जानकारी फैलते ही आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। सैकडों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर कांधला थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई । शमीम के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार किये गए है। चाकू से गर्दन काट रखी थी । हत्या की वजह का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच की जा रही है। देर रात साढे़ ग्यारह बजे तक मौके पर भारी भीड़ जमा रही। लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रेलवे रोड पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। देर रात पुलिस अधिकारी उनको समझाने की कोशिश में लगे थे।