{"_id":"a13964faacbe2f50e558538487d1e91e","slug":"no-decision-on-the-death-threats-received-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला नहीं करने पर मिली जान की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैसला नहीं करने पर मिली जान की धमकी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। किशोर के साथ कुकर्म किए जाने के प्रकरण में आरोपी पक्ष द्वारा फैसले करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। फैसला ना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला सरावज्ञान निवासी एक युवक ने तीन दिन पूर्व थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कस्बे के ही शिवम और शमीम उसके भाई को कार में डालकर कैराना बाईपास पर ले गए और कुकर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि शिवम फरार चल रहा है।
पीड़ित के भाई ने रविवार को थाने पहुंचकर बताया कि शनिवार शाम को वह किसी कार्य से बाजार जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच आरोपी शिवम के भाई ने उसे मुकदमे में फैसला किए जाने का दबाव बनाया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के भाई ने पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हत्यारोपी बना रहे समझौते का दबाव
कैराना। मोहल्ला आल दरम्यान युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी पीड़ित परिवार को समझौता करने के लिए धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिजनो ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। 31 जनवरी की रात मोहल्ला आल दरम्यान निवासी विकास की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई दिनेश ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस ने दो आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। रविवार को मृतक के परिवार की महिलाएं और पुरुष कोतवाली पहुंचे और बताया कि हत्या के फरार दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।