{"_id":"571526fa4f1c1bf66e8b49af","slug":"no-bullets-were-showered-on-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट नहीं देने पर बरसाई थीं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोट नहीं देने पर बरसाई थीं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव कसेरवा खुर्द में घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले का खुलासा हो गया है। ग्राम प्रधानी के चुनाव में वोट न देने की रंजिश में यह हमला हुआ था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अभी फरार चल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने प्रेसवार्ता में बताया कि पांच मार्च सुबह करीब चार बजे आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी चंद्रपाल पुत्र मलखान के घर में घुसकर फायरिंग की गई थी। जिसमें चंद्रपाल, उसका पुत्र ललित, पत्नी मुनेश देवी गोली लगने से घायल हो गए थे। इस दौरान छर्रे लगने से किशोरी पारूल पुत्र विनीत भी घायल हुई थी।
मामले में ललित की पत्नी नीशू की ओर से तहरीर दी गई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में पता लगा कि गांव के ही मनोज फौजी पुत्र हरपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में मनोज फौजी, अमित फौजी निवासी सल्फा कांधला, मनोज पुत्र रामपाल निवासी बनत, विक्रांत पुत्र जयसिंह निवासी कसेरवा खुर्द व प्रेमपाल पुत्र इकबाल निवासी बनत को आरोपी बनाया है। इनमें पुलिस ने विक्रांत और प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तीनों आरोपी फरार हैं। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। बताया कि मनोज फौजी का भाई सुधीर ग्राम प्रधान के चुनाव में खड़ा था।
जिसे चंद्रपाल के परिवार ने वोट नहीं दी। इसी रंजिश में मनोज फौजी व उसके साथियों ने घर पर हमले की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पकड़े गए विक्रांत व प्रेमपाल से एक-एक तमंचा भी बरामद किया है।
फौज में हैं आरोपी अमित, मनोज
एसपी ने बताया कि आरोपी मनोज व उसका दोस्त अमित फौज में हैं। फिलहाल दोनों ड्यूटी पर हैं। घटना के दिन दोनों छुट्टी लेकर आए हुए थे। यहां पर ही मनोज ने चंद्रपाल के घर पर हमले की योजना बनाई। उसने अपने साथियों को साथ लिया।
विक्रांत है एमकॉम का छात्र
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी विक्रांत एमकॉम का छात्र है। प्रेसवार्ता के दौरान उसने बताया कि मनोज ने ही फोन कर उसे बुलाया था और फायरिंग करने के लिए तमंचा भी मनोज ने दिया था।
मनोज मर्डर का है आरोपी
फरार आरोपी मनोज निवासी बनत इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वर्ष 2010 में हत्या के मामले में भी वह जेल जा चुका है। इसके अलावा उस पर लूटपाट के भी मामले दर्ज हैं।