फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Net procession left, the groom still hostage

झाल में बारात को छोड़ा, दूल्हे अभी भी बंधक

Tue, 02 Feb 2016 12:57 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 02 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Net procession left, the groom still hostage
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में रातभर बारातियों को बंधक बनाकर रखा गया। सोमवार सुबह हुई पंचायत के बाद दोनों दूल्हे, उनके पिता और दो अन्य रिश्तेदारों को रोक लिया गया। अन्य बारातियों को वापस भेज दिया गया। पंचायत में शादी में दिया गया सामान और खर्च दिए जाने की मांग रखी गई। जिस पर दूल्हे के परिजनों ने दो दिन का समय मांगा।
विज्ञापन


गांव झाल में रविवार को दो बहनों की बारात नानौता के गांव गुड़म से आई हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद देर शाम जब बारात विदा होने लगी, तभी एक युवती का लड़की के परिजनों के पास फोन आया। जिसमें कॉल करने वाली लड़की ने बड़े दूल्हे के साथ कोर्ट मैरिज होने की बात कही।
विज्ञापन


कॉल करने वाली लड़की ने बताया कि छह साल से उनके बीच संबंध हैं और वह साथ रहे हैं। इस बात से दुल्हनों के परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अन्य ग्रामीणों की मदद से पूरी बारात को बंधक बना लिया। ग्रामीणों के सामने ही आरोपी दूल्हे ने कॉल करने वाली लड़की अपने संबंध स्वीकार लिए। रात भर बारात को ग्रामीणों ने बंधक बनाए रखा। इस दौरान पुलिस भी गई, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ग्राम प्रधान राजकुमार, सरपंच ईश्वर सिंह, पूर्व प्रधान जयपाल, दिनेशपाल, कन्हैया गिरी आदि लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। निर्णय लिया कि बारातियों को जाने दिया जाए। केवल दोनों दूल्हों, उनके पिता और दो मामा को रोक लिया जाए।


 इसके अलावा शादी में दिया गया सामान व पूरा खर्च भी आरोपी दूल्हे के परिजनों से लेने का निर्णय लिया गया। दिन भर दोनों दुल्हे, उसका पिता व दो मामा बंधक बनाए रखे गए। उधर, कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि गांव के ही लोगों ने पंचायत कर मामले में समझौता करा दिया था। जिसके बाद बारात भी चली गई।
 इस मामले में कोई लिखित में तहरीर भी उन्हें नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed