फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   nashe ke liye ki thi loot

नशे के लिए की थी लूट

Fri, 17 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
nashe ke liye ki thi loot
कांधला पुलिस द्वारा पकड़े गए लूट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
कांधला। तीन परिवारों को बंधक बनाकर लूट करने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया माल और तीन चाकू बरामद करने का दावा किया है। पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। लूट की वजह नशे की लत रही।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा में दो दिन पूर्व आधा दर्जन बदमाशों ने गांव के ही सरवर, इनाम व जाहिद के परिजनों को बंधक बनाकर हजारों रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये की लूटपाट की थी। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार  बृहस्पतिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि जिड़ाना-गढ़ी दौलत मार्ग पर तीन संदिग्ध युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों युवकों ने अपने नाम जुल्फान, वासिल, फाजिल निवासी गढ़ी दौलत बताए। आरोपियों ने बताया कि तीन दिन पूर्व उन्होंने अपने गांव के ही कय्यूम, खालिद, माजिद के साथ मिलकर क्षेत्र के गांव अंबेहटा में डकैती डाली थी। सभी साथी नशा करने के आदि हैं पैसे समाप्त हो जाने के बाद उन्हें नशे की लत सताने लगी। रुपयों का इंतजाम करने के लिए उन्हें लूटपाट करनी पड़ी। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से एक कंबल, एक गर्म चादर, तीन चाकू बरामद किया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed