फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Muscular court

फर्जी राज्यमंत्री की हुई कोर्ट में पेशी

Sat, 20 May 2017 12:38 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Muscular court
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। नौकरी के नाम दस लाख रुपये    ठगने के आरोपी कथित फर्जी राज्यमंत्री को शुक्रवार को कैराना की एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर कैराना पुलिस ने उसका रिमांड कराया है। 
विज्ञापन


जुलाई 2016 में क्षेत्र के गांव बरनावी में आयोजित एक समारोह में मेरठ के श्यामनगर लिसाड़ीगेट निवासी रिहान खान पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचा। उसने खुद को आबकारी विभाग का राज्यमंत्री बता कर रौब-गालिब किया।
विज्ञापन


फर्जी मंत्री रिहान खान ने पंजीठ निवासी मुन्फेद आदि चार युवकों को आबकारी और वन विभाग में नौकरी लगवाने का विश्वास दिलाया तथा उनसे 10 लाख रुपये ले लिए। इसके युवक     चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। बाद में थक हार कर पिछले माह मुन्फेद निवासी पंजीठ ने फर्जी राज्य मंत्री रिहान खान निवासी मेरठ के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के विवेचक एसआई कैलाश गौतम ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फर्जी मंत्री रिहान खान निवासी मेरठ एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में मेरठ जेल में बंद है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मेरठ जेल में बंद आरोपी रिहान खान को तलब करा कर कैराना अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उक्त धोखाधड़ी के मुकदमे में रिमांड कराया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को वापस मेरठ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed