{"_id":"581cd1164f1c1b903b43586c","slug":"murder-police-as-soon-as-attentive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर होते ही चौकस हुई पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्डर होते ही चौकस हुई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
police action
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनता एक्सप्रेस में हुई मालैंडी के युवक की हत्या के जीआरपी और आरपीएफ सतर्क हो गई। देर शाम जनता एक्सप्रेस शामली स्टेशन पर पहुंची। जिसमें जीआरपी पुलिस द्वारा अतिरिक्त फोर्स लगाई गई। जिसके बाद ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हो गई।
शामली के गांव मालैंडी निवासी अश्वनी पुत्र जनेश्वर दिल्ली में नौकरी करता था और दिल्ली से रोजाना ट्रेन से अपडाउन करता था। शुक्रवार को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। शामली के युवक की ट्रेन में हत्या की सूचना के बाद जीआरपी और आरपीएफ पुलिस सक्रिय हो गई और स्टेशन पर फोर्स बढ़ा दी गई।
देर शाम जनता एक्सप्रेस शामली पहुंची और निर्धारित समय रुकने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गई। ट्रेन के जिस डिब्बे में मर्डर हुआ, जीआरपी पुलिस द्वारा उसको सील कर दिया गया तथा उसमें दोनों ओर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
ताकि डिब्बे में कोई अन्य आदमी नहीं आ सके। उधर, इस मामले के बारे में जीआरपी थाना शामली के कार्यवाहक प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि शामली से ट्रेन में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। डिब्बे की फोरंसिक जांच सहारनपुर में की जाएगी। उधर, जीआरपी हरि प्रकाश कसाना ने बताया कि ट्रेन में बदमाशों पर नजर रखी जाती है, जीआरपी को हर समय अलर्ट रहने तथा गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
गांव में पसरा मातम ः शामली। अश्वनी की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव मालैंडी में पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। दर्जनों की संख्या में लोग बडौत के लिए रवाना हो गए। उधर अश्वनी की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस रूट पर सुरक्षित नहीं है ट्रेन का सफर
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन में सफर कितना सुरक्षित है? जनता एक्सप्रेस ट्रेन में हुई शामली के मालैंडी के युवक की हत्या की घटना ने पोल खोल दी।
ट्रेन में यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व में भी इस रूट पर ट्रेनों में कई बार लूट तथा मर्डर जैसी संगीन वारदातों को बदमाश अंजाम देते आए है। इस ताजी घटना ने एक बार फिर बदमाशों की ट्रेन में चलती बादशाहत को दिखा दिया तो साथ ही ट्रेन में जीआरपी की मुस्तैदी की पोल भी खोल दी।
दिल्ली-सहानपुर रूट पर रोजाना दर्जनों ट्रेन चलती है। इन ट्रेनों में लाखों की संख्या में यात्री सफर करते है। दिल्ली से सहारनपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन कई ऐसे सुनसान स्टेशनों पर ट्रेन रुकती है जहां दूर-दूर तक खेतों में कोई नहीं होता है चाहे दिन हो या फिर रात। ऐसे में यदि ट्रेन में हथियार बंद बदमाश चढ़ जाए तो जाहिर है कि यात्रियों की खैर नहीं।
शुक्रवार को भी यही हुआ। ट्रेन में चढ़े हथियार सहित युवक अश्वनी को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके गत वर्ष दिसंबर में देहरादून के डाक्टर नारायण की हत्या कर दी गई थी। करीब पच्चीस दिन र्पू्व पैसेंजर ट्रेन में भी युवकों से लूटपाट हुई थी। 18 अक्तुबर को पैसेंजर ट्रेन में ही दिल्ली से लौट रिटायर्ड फौजी की बदमाशों ने रिवाल्वर लूट ली थी।