फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing boy's body found in pond

लापता बालक का शव तालाब में मिला

Fri, 25 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 25 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Missing boy's body found in pond
झिंझाना। मोहल्ला माजरा से लापता बच्चे का शव तालाब से बरामद होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के चाचा ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना झिंझाना में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


 मोहल्ला माजरा निवासी सोहनलाल फौजी के छोटे भाई का पुत्र विशाल उर्फ विक्की लुधियाना से परिवार सहित मिलने आया हुआ था। बुधवार सुबह उसका तीन वर्षीय पुत्र वंश घर के बाहर परचून की दुकान पर टॉफी लेने गया था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया।
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी तलाश के बाद थाना झिंझाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तथा परिजन उसे तभी से तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह घर के पास स्थित तालाब में बच्चे का शव पड़ा मिला। सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव तालाब से बाहर निकलवाया गया। लोगों का कहना था कि बालक की गला घोंटकर हत्या की गई और शव तालाब में फेंक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालक की आंख बाहर निकली हुई थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बालक के चाचा सुनील ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ थाना झिंझाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, झिंझाना थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed