फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Misbehaved with Vigilance team while raid in village of shamli, female constable assaulted, two arrested

UP: छापामारी करने गई विजिलेंस टीम को बनाया बंधक, महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट, मोबाइल तोड़ा, दो गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 07:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 07:02 PM IST
सार

Shamli  News : शामली में छापामारी करने गई विजिलेंस टीम से अभद्रता की गई। इस दौरान महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट की गई और उनका मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Misbehaved with Vigilance team while raid in village of shamli, female constable assaulted, two arrested
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए भैंसानी गांव में छापामारी करने पहुंची तो टीम को बंधक बना लिया। इस दौरान महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, भारतीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी पर दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम के अवर अभियंता सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गांव भैंसानी में शहजाद पुत्र अजीज एवं और राशिद पुत्र फय्याज के घर पर बिजली चोरी की जा रही है। जब वह घर पहुंचे तो दोनों लोग बिजली चोरी करते पाए गए जब। उन्होंने वीडियो बनानी शुरू की तो साथ में मौजूद महिला कांस्टेबल एवं उनकी टीम के साथ मौके पर मौजूद शहजाद पुत्र अजीज, आजाद पुत्र अजीज, मुरसलीन पुत्र लीला, राशिद पुत्र फैयाज एवं लीला व कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और अभद्रता करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

आरोप है कि उन्हें बंधक बना लिया गया। डायल-112 पर फोन कर उन्होंने पुलिस की मदद ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद और कुछ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की। थानाभवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राशिद एवं लीला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थानेदार पर फैसला करवाने के नाम पर दो लाख मांगने का आरोप
भारतीय किसान मजदूर संगठन पूरण सिंह के जिला अध्यक्ष सुरेश पुंडीर ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं के घर विजिलेंस टीम पहुंची थी। उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो थोड़ा विवाद हुआ था, लेकिन उसके बाद थानाभवन थाना प्रभारी ने उनसे मुकदमा न लिखने और विजिलेंस टीम से फैसला करने के नाम पर दो लाख की मांग रखी थी। उन्होंने साफ तौर पर इंकार कर दिया। युवा जिला अध्यक्ष शहजाद पुंडीर ने कहा कि थाना प्रभारी सतीश कुमार ने उनसे 200000 रुपये मांगे थे।

विज्ञापन

इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह से भी फोन पर वार्ता की गई। कहा कि शनिवार को थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने को लेकर थाने में धरना दिया जाएगा। किसी भी गरीब व्यक्ति का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर से बरामद किए चार टाइम बम, एक आरोपी पकड़ा, पूछताछ में जावेद खोलेगा बड़े राज

इन्होंने कहा...
जो रिश्वत का आरोप लगाया है, वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। शहजाद के भाई पर पूर्व में मामले दर्ज हैं। जिसके कारण वह रिश्वत का आरोप लगा रहा है। रिश्वत से कोई लेना देना नहीं है। - सतीश कुमार, थाना प्रभारी, थाना भवन

यह भी पढ़ें: 
Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले- देश में पूंजीपतियों की सरकार, किसानों को डराने का काम कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed