फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Milk powder laden mini truck robbed

दूध पाउडर से लदा मिनी ट्रक लूटा

Thu, 02 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 02 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Milk powder laden mini truck robbed
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सहारनपुर से दिल्ली जा रहे मधुसूदन कंपनी के दूध पाउडर से लदा मिनी ट्रक को बदमाशों ने लूट लिया। मामले में पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच टीम जांच में लगी है। वारदात मंगलवार देर रात करीब 11 बजे शामली कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर लिलौन गांव के पास हुई।
विज्ञापन


सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगानान निवासी राजकुमार मधुसूदन मिल्क कंपनी में सुपरवाइजर है। वह ननौता स्थित फैक्ट्री से दूध पाउडर मिनी ट्रक में लदवाकर दिल्ली जा रहे थे। ट्रक को ननौता के जवाहरनगर निवासी मासूम पुत्र फुरकान चला रहा था। जब वह लोग शामली कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर लिलौन गांव के पास पहुंचे, तो पीछे से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों ने मिनी ट्रक रुकवा लिया। कहा कि तुम पीछे एक्सीडेंट करके भागे हो। 
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर उनको कांधला-कैराना मार्ग पर ऊंचा गांव के जंगल में ले गए। वहां पर बंधक बनाकर नकदी और ट्रक लूटकर फरार हो गए। कई घंटे बाद किसी तरह बंधनमुक्त होने पर देर रात करीब दो बजे शामली कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। कंपनी के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। शामली कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed