फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mic rained bullets, police said nonchalant

दनादन बरसी गोलियां, पुलिस रही बेपरवाह

Mon, 08 Feb 2016 01:19 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 08 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
 Mic rained bullets, police said nonchalant
शामली। कैराना ब्लाक कार्यालय के बाहर खड़े पुलिस और पीएसी के वाहन। चुनाव के दोनों ही पक्षों की भीड़ जमा, तभी शुरू हो गई फायरिंग। एक-दो नहीं, बल्कि 25 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं और वह भी तमंचों से। फायरिंग भी दो बार हुई, जिससे अफरातफरी मच गई, लेकिन पुलिस वालों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। नतीजा हर्ष फायरिंग में गोली ने मासूम समी की जान चली गई। यदि पहली बार की फायरिंग में ही पुलिस सतर्क होकर कुछ एक्शन लेती, तो शायद अनहोनी टल भी सकती थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगी हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कैराना ब्लाक कार्यालय के बाहर भीड़ जमा होने दी। पुलिस ने भीड़ को एक बार भी हटाने का प्रयास नहीं किया। हर्ष फायरिंग में गोली लगने से समी की मौत होने पर हर शख्स पुलिस की इसी लापरवाही को कोस रहा था। क्योंकि ब्लाक कार्यालय पर भीड़ जुटने के साथ ही भीड़ के बीच कुछ युवक अवैध असलहे लेकर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


फायरिंग करने वालों को पुलिस का बिल्कुल खौफ नहीं था। यदि पुलिस पहले दौर की फायरिंग में ही आरोपियों की धरपकड़ कर लेती, तो दूसरी बार की फायरिंग नहीं हो पाती, मगर पुलिस ऐसा कर नहीं सकी।  कैराना में ब्लाक कार्यालय पर दो बार में फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार नतीजा घोषित होने से पहले और फिर नतीजे आने के बाद। वैसे तो अवैध तमंचों से फायरिंग करने वाले सभी आरोपियों की पहचान होनी जरूरी है, लेकिन सवाल यह भी पैदा हो रहा है कि ई रिक्शा में अपनी मौसी के साथ जा रहे समी पुत्र अहसान को किसके तमंचे से निकली गोली लगी, कौन है समी का हत्यारा। पुलिस को जांच करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed