फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   manglora mein hota mila avaid ret khanan

मंगलौरा में होता मिला अवैध रेत खनन

Sat, 04 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
manglora mein hota mila avaid ret khanan
झिंझाना क्षेत्र के मंगलौरा में पॉकलेन मशीन से होता अवैध रेत खनन । - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना। यमुना नदी में धड़ल्ले से अवैध रेत खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ आला अफसरों से शिकायत की, जिसके बाद शनिवार को एसडीएम ऊन ने पुलिस बल के साथ झिंझाना क्षेत्र के मंगलौरा में छापा मारा। मौके से पॉकलेन मशीन, जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई, मगर खनन करने वाले हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन


थाना झिंझाना क्षेत्र में हरियाणा की सीमा स्थित यमुना नदी से अवैध रेत खनन का खेल काफी समय से चल रहा है। इसकी शिकायत यमुना किनारे स्थित गांव कमालपुर, खोड़समा और मंगलौरा के लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने एनजीटी तथा चुनाव आयोग को भी शिकात पत्र भेजा। आला अफसरों के हड़काने के बाद ही शनिवार को प्रशासन में हलचल हुई। इसके चलते एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी ने झिंझाना थाना पुलिस को साथ लेकर गांव मंगलौरा स्थित यमुना घाट पर चल रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ छापा मारा। मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली, दो पॉकलेन मशीन और जेसीबी बरामद की। 
विज्ञापन


एसडीएम विजय प्रकाश मिवारी, खान अधिकारी शामली पीके श्रीवास्तव और एसएसआई ने बताया कि खनन करने वाले मौके से फरार हो गए। बरामद सभी सामान को सीज कर दिया गया है। एसएसआई सतपालसिंह ने बताया कि खनन अधिकारी शामली की ओर से अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मौके पर मिली ट्रैक्टर ट्राली, पॉकलेन मशीन और जेसीबी के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सामने रहा खनन माफिया का गुर्गा 
शनिवार को छापा मारने के बाद पुलिस प्रशासनिक टीम ने बताया कि खनन करने वाले मौके से फरार हो गए। बावजूद इसके खनन माफिया का ठेकेदार और उसका एक साथी टीम के साथ ही मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed