फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   makan mein chalti mili tamancha factory

मकान में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री

Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
makan mein chalti mili tamancha factory
कांधला में अवैध तमंचे की फैक्ट्री का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने छापामारी करते हुए एक मकान में चल रही तमंचा फैक्ट्री पकड़ी। एक युवक भी दबोचा। पुलिस ने यहां से पिस्टल सहित बने आैर अधबने तमंचों के साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। बृहस्पतिवार को सीओ कैराना भूषण वर्मा और थाना प्रभारी नरेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी बल्लू के मकान में अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, कस्बा इंचार्ज राजकुमार गौतम और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से मकान की घेराबंदी की। इसके बाद मकान में तमंचे बना रहे एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने मकान से एक पिस्टल सहित दो बने हुए तमंचे 315 बोर, एक देशी रायफल, एक अधबनी रायफल, एक अधबना पिस्टल , एक अधबना तमंचा, छह नाल, दो छोटी नाल सहित पेंच, लोहे की पत्ती, आरी सहित तमंचे बनाने के कई उपकरण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए युवक ने अपना नाम शेर खान बताया है। यहां बने तमंचे ढाई से तीन हजार रुपये में शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर में सप्लाई करता था। पुलिस ने इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हथियारों की सप्लाई करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए ही इस तरह के छापे डाले जा रहे हैं। लगातार अवैध रूप से हथियार बनाने आैर उनकी सप्लाई के खुलासे सामने आ रहे हैं। इस धंधे पर अभी तक पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed