{"_id":"57f6a0734f1c1b0d6d26fde9","slug":"lutee-half-lakh-farmers-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना किसानों से साढ़े तीन लाख लूटेे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बना किसानों से साढ़े तीन लाख लूटेे
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
चौसाना मार्ग पर लूट का शिकार हुआ युवक से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना में कृषि भूमि का बैनामा करके सहारनपुर लौट रहे किसानों को बिडौली-चौसाना मार्ग पर बदमाशों ने घेर लिया। हथियारों से आतंकित करके बदमाश साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए।
सहारनपुर के गांव उमरी कोटा निवासी गुलशाद ने चौसाना निवासी मुकेश कुमार से साढ़े 12 बीघा कृषि भूमि खरीदी। बृहस्पतिवार को वे कैराना तहसील में जमीन का बैनामा कराने आए थे। बैनामा कराने के बाद वह कार से जब बिडौली से चौसाना के रास्ते सहारनपुर लौट रहे थे तो सकौती के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे लहराते हुए उनकी कार रुकवा ली। इसके बाद बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर गुलशाद से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
सूचना पर सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती, झिंझाना थानाध्यक्ष और चौसाना चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित किसानों से घटना की जानकारी लेने के बाद चेकिंग कराई गई। इसके बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित गुलशाद ने बताया कि बैनामा कराकर भुगतान करने के बाद उनके पास साढ़े तीन लाख रुपये बच गए थे।