फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Looted cash from bank personnel

बैंककर्मियों से नगदी लूटी

Mon, 26 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Looted cash from bank personnel
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बलवा से कैश कलेक्शन कर लौट रहे बंधन फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 40 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। धमकी देते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पंकज पुत्र प्रमोद गोपाल कॉलोनी पानीपत बंधन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में तैनात है। सोमवार को वह नाजिम पुत्र निसार निवासी हरेंद्र कॉलोनी शामली के साथ पल्सर बाइक पर बलवा में कैश कलेक्शन के लिए गया था। लौटते समय लिलौर मार्ग पर फाटक पार करते हुए करीब पौने दस बजे उनको सामने से आ रही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए दोनों से करीब 40 हजार रुपये कैश, बाइक और पल्सर बाइक लूट ली। 
विज्ञापन


दोनों युवक मुकीम के साथ ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने कोतवाली में आकर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। उसके बाद सीओ सिटी निशांक शर्मा ने भी पीड़ितों से इस संबंध में जानकारी हासिल की। कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा से बैट्री चोरी करने वाला पकड़ा
शामली। शहर कोतवाली में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। ई-रिक्शा से बैटरा चोरी कर एक दुकानदार को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। नाथीराम ई-रिक्शा चलाता है। रात में ई-रिक्शा घर के सामने खड़ी रहती है। रविवार रात चोर ने ई-रिक्शा में से बैटरी चुरा ली और एक दुकानदार को बेच दी। सुबह होने पर नाथीराम को घटना का पता चला। उसने मोहल्ले में जानकारी की और चोर को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर जहां  पर उसने बैटरा बेचा था उसकी दुकान पर पहुंचा। बाद में पब्लिक ने चोर को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया और कार्रवाई की मांग की। नाथीराम ने अन्य लोगों के साथ सीओ सिटी निशांक शर्मा से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed