फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   laapata buety parlor sanchaalika ki hatya

लापता ब्यूटी पॉर्लर संचालिका की हत्या

Sat, 13 Oct 2018 11:15 PM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 13 Oct 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
laapata buety parlor sanchaalika ki hatya
file - फोटो : amarujala
लापता ब्यूटी पॉर्लर संचालिका की हत्या कर शव को पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया गया। शनिवार को उसका शव मिलने पर सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका ब्यूटी पॉर्लर संचालिका के प्रेमी पर जताई जा रही है, जिसके चक्कर में उसने अपने पति को भी तलाक दे दिया था।  
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला सरवरपीर निवासी महजबी (24) शहर में अग्रसेन पार्क के पास ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी। 22 सितंबर को वह परिवार के सदस्यों से दुल्हन का मेकअप करने की बात कहकर घर से गई थी। उसके नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। महजबी की मां शकीला ने उसी दिन शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर पूर्वी यमुना नहर पर गांव लिलौन पुल के पिलर के सहारे महिला शव पड़ा मिला, जो सड़ा गला हुआ था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया गया और पहचान कराने का प्रयास प्रारंभ किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शामली क्षेत्र से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई, जिसके बाद महजबी के परिजनों को कॉल करके मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची महजबी की मां शकीला ने कपड़े आदि देखकर शव की पहचान महजबी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर से मिला शव मोहल्ला सरवरपीर निवासी महजबी का है। महजबी लापता चल रही थी। उसकी हत्या किए जाने की आशंका परिवार के लोगों ने जताई है। परिवार के लोगों ने सरवरपीर मोहल्ला में रहने वाले सनव्वर पर हत्या करने का शक जताया है। आरोपी युवक को तलाश करने के लिए दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन


 एक साल पूर्व दिया था पति को तलाक  
महजबी ने करीब एक साल पूर्व ही अपने पति को तलाक दिया था। महजबी का परिवार मोहल्ला आजाद चौक में रहता है। मूलरूप से झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी सनव्वर ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके चलते काफी दिन से महजबी मोहल्ला सरवरपीर में ही किराये के मकान में रह रही थी। आरोपी युवक भी उसके पास ही मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया  
ब्यूटी पॉर्लर संचालिका की हत्या में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शामली कोतवाली पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। उसके परिवार के दो सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनसे आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed