{"_id":"589612cc4f1c1b953fe82155","slug":"kisan-se-mangi-paanch-lacs-ki-rangdari","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से मांगी पांच लाख की रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से मांगी पांच लाख की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। एक किसान को कॉल करके किसी अज्ञात शख्स ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। पीड़ित किसान ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी किसान विकास (30 वर्षीय) के पिता सूरजपाल की दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।
विकास के अनुसार पिछले कई दिनोें से उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति लगातार कॉल करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग कर रहा है। पूरी न करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद विकास दहशत में आ गया।
लोगों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया। उसके इस बर्ताव पर परिजनों को शंका हुई तो उससे इस बारे में पूछा। तब विकास ने रंगदारी की धमकी के बारे में बताया।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात गांव के लोगों के साथ विकास ने कांधला थाने में पहुंचकर तहरीर दी । पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।