फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   khurgan mein pakdi gayin hathiyaron ki khep

खुरगान में भी पकड़ी गई हथियारों की खेप

Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
khurgan mein pakdi gayin hathiyaron ki khep
खुरगान में तमंचे की फैक्ट्री पर छापे के बाद उपकरण ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में विधानसभा चुनाव में खलल डालने के लिए बडे़ पैमाने पर मौत का सामान तैयार किया जा रहा था, लेकिन सटीक मुखबिरी के चलते पुलिस अधीक्षक ने कई थानों की पुलिस साथ लेकर क्षेत्र के गांव खुरगान और दभेड़ी खुर्द में तीन स्थानों पर छापा मारकर तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा ने कैराना, झिंझाना तथा कांधला थाना पुलिस को साथ लेकर ग्राम खुरगान की नई बस्ती में फुरकान उर्फ बेहरा के मकान पर छापा मारा। मकान में दो संदूक से भारी मात्रा में तमंचे तथा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक कार भी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने गांव में ही गयूर के मकान पर भी छापा मारा। वहां से एक आरोपी को हिरासत में लिया तथा तमंचे बनाने के उपकरण के अलावा तमंचे भी बरामद किए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फुरकान के ट्यूबवेल पर छापा मारा। ट्यूबवेल के कमरे की दीवार तोड़कर तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए। इसके कुछ ही दुरी पर पुलिस ने एक और कमरे के लोहे के किवाड़ तोडे़ तथा अंदर से शिकंजा व तमंचे बनाने का सामान बरामद किया। इस दौरान जगह जगह ग्रामीणों का जमवाड़ा लगा रहा। इसके बाद पुलिस की कारों का काफिला ग्राम दभेड़ी खुर्द पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वहां सरवर के मकान पर छापा मारा। यहां से भी काफी मात्रा में तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस के आने से पहले ही सरवर मौके से फरार हो गया था। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में लगी रही। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा पकडे़ गए तमंचों की संख्या सैकड़ो में है तथा उक्त तमंचे विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए बनाकर सप्लाई किए जाने थे। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि छापे के दौरान तमंचे पकड़े गए हैं। अभी छानबीन की जा रही है, जल्दी ही तमंचे बनाने वाले पूरे गैंग का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed