{"_id":"58c587754f1c1be618dc544d","slug":"khet-mein-mili-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुड़ाना के खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुड़ाना के खेत में पड़ा मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव कुड़ाना में अज्ञात का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
रविवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना से बहावड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर राजकुमार पुत्र महावीर के खेत में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था।
इसकी सूचना जैसे ही खेतों में आए लोगों की लगी तो भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उसका ग्रामीणों से शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज होना लग रहा है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा।