फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khaki empty handed after 48 hours

48 घंटे बाद भी खाली खाकी के हाथ

Wed, 07 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Khaki empty handed after 48 hours
क्राइम
कैराना। पांवटी कला में हुए खाकी पर   हमले के आरोपी 48 घंटे बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार    नहीं कर पाई। हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द किए जाने का दंभ भर रही है। 
विज्ञापन


रविवार को ग्राम पांवटी कला में एक वांछित मास्टर आलिम को गिरफ्तार करने के लिए कैराना पुलिस टीम ने दबिश दी थी। पुलिस जब आलिम को पकड़कर जीप में बैठा रही थी तो उसी दौरान भीड़ ने पथराव करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


भीड़ ने दरोगा आदेश कुमार की वर्दी फाड़ते हुए वर्दी की डोरी सेे दरोगा का गला घोंटने का प्रयास किया था। साथ ही पुलिस के ऊपर गैस सिलेंडर फेंककर उसमें आग लगा कर जलाने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने पुलिस पार्टी पर चार पांच फायर भी किए थे। सूचना पर एसपी व अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर जाकर पुलिस की जान बचाई थी। बाद में दरोगा आदेश कुमार की तहरीर पर 15 नामजद पुरुषों व महिलाओं तथा अज्ञात के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 


घटना को मंगलवार को दो दिन बीत गए, लेकिन आज तक पुलिस एक भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पायी। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि हमलावरों      को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। हमलावर जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed