फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jailer tried to crush

दरोगा को कुचलने की कोशिश

Fri, 04 Mar 2016 01:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 04 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। चौसाना क्षेत्र में लूटपाट के बाद पिकअप से भाग रहे बदमाशों ने दरोगा को कुचलने की कोशिश की। सूचना मिलते ही चौसाना पुलिस पहुंची और घायल दरोगा को करनाल के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार की रात सहारनपुर के चाऊपुरा निवासी अनिल और रजनीश करनाल में आढ़ती से पैसे लेकर लौट रहे थे। जब वह चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा के निकट पहुंचे, तभी रास्ते में बदमाशों ने दोनों को आतंकित कर रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने अनिल से दस हजार रुपये व मोबाइल तथा रजनीश से 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने लूटपाट की सूचना सहारनपुर क्षेत्र के कुंडा कलां चौकी पर दी, लेकिन पुलिस ने चौसाना चौकी क्षेत्र का मामला बताया। जिस पर पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज कर चौसाना पुलिस को सूचना दी। इस दौरान चौसाना चौकी के दरोगा आनंद पाल और एक अन्य कांस्टेबल ने पिकअप देखी, जिसमें सवार युवकों ने पुलिस को देख अपनी गाड़ी और तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा आनंद पाल ने पीछा करते हुए उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर थोड़ा आगे जाकर अपनी जीप रोक दी और दरोगा जीप से उतरकर सड़क पर आ गए और बदमाशों की पिकअप को रुकवाने के लिए हाथ से इशारा करने लगे। बदमाशों ने पिकअप रोकने के बजाय दरोगा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दरोगा उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकले। दरोगा के साथ रहे कांस्टेबल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौसाना व झिंझाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नर्सिंग होम में ले जाने की सलाह दी। जिस पर पुलिस ने घायल दरोगा को करनाल के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

हालांकि पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को जो पिकअप मिली है। उसमें से पुलिस ने रस्सी और फट्टे बरामद किए हैं। जिससे हमलावरों के पशु तस्कर होने की आशंका जताई जा रही है। जो पुलिस को देखकर भाग रहे थे।


 पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवकों से लूटपाट करने वाले बदमाश कोई और हैं। चौसाना पुलिस ने इस वारदात की सूचना आलाधिकारियों को भी नहीं दी। बृहस्पतिवार को जब आलाधिकारियों को मामले का पता लगा, तो उन्होंने झिंझाना थाना व चौसाना चौकी इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाई। एडिशनल एसपी ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed