{"_id":"573b62124f1c1b5b26ac79e8","slug":"inter-student-was-robbed-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर के छात्र ने की थी लूट, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर के छात्र ने की थी लूट, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेन में आरपीएफ के जवान से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी इंटर का छात्र बताया गया है।
चार मई को दिल्ली सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेन में आरपीएफ के जवान अंकित शर्मा निवासी बड़ौत से आतंकित करके मोबाइल फोन लूट लिया गया था। वारदात को अंजाम देकर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था।
ट्रेन शामली पहुंची, तब पीड़ित अंकित ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जीआरपी थानाध्यक्ष रविंद्र राणा ने बताया कि मंगलवार सुबह लूटपाट के मामले में आरोपी अंकित पुत्र सुधीर निवासी हुरमजपुर (कांधला) को स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
उसके कब्जे से आरपीएफ के जवान से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हो गया। वारदात में आरोपी अंकित के साथी भी शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है। पुलिस को पूछताछ में मालूम चला कि गिरफ्तार आरोपी अंकित इंटर का छात्र है।