फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Including party leader Sudhir son arrested

सपा नेता सुधीर बेटे सहित गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2015 12:19 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 24 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खतौली। प्रॉपर्टी डीलर अमीर आलम की रहस्यमय मौत के मामले में सपा नेता और उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। माहौल की गर्माहट भांप पुलिस ने सपा नेता व्यापारी सुधीर गोयल और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता-पुत्र को मंसूरपुर थाने में रखा गया है जहां उनसे घंटो बंद कमरे में एसपी सिटी ने पूछताछ की।
विज्ञापन



मोहल्ला ढाकन चौक निवासी मृतक प्रॉपर्टी डीलर अमीर आलम के भाई अमीर आजम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया गया  कि बृहस्पतिवार को बुढ़ाना तिराहा निवासी सपा नेता सुधीर गोयल का बेटा अमित गोयल उसके भाई आलम को घर से बुलाकर ले गया था। रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर सपा नेता सुधीर गोयल, उसके बेटे अमित गोयल, भतीजे वैंकटेस उर्फ विक्की पुत्र आलोक और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या में नामजद सपा नेता सुधीर गोयल और उसके बेटे अमित गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने माहौल की गर्माहट को देखते हुए नामजद पिता-पुत्र को खतौली के बजाय मंसूरपुर थाने में रख रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता और सीओ डीके मित्तल ने आरोपी पिता-पुत्र से मंसूरपुर थाने में बंद कमरे में घंटों पूछताछ की। गुरुवार देर रात ही परिजन मेरठ में पोस्टमार्टम के बाद अमीर आलम के शव को घर ले आए थे। शुक्रवार सुबह पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed