फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   I sold for the treatment of women

उपचार के लिए आई महिला को बेचा

Mon, 13 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Mon, 13 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
I sold for the treatment of women
- फोटो : DEMO Pics
थानाभवन। उपचार के लिए आई एक महिला   को तांत्रिक ने 12 हजार रुपये में बेच दिया। ग्राहक द्वारा ले जाते समय महिला के हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी   को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


थानाभवन के जलालाबाद चौकी के पास अधेड़ व्यक्ति और एक महिला के बीच विवाद हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कराना चाहा तो मामला सुनकर पुलिस सकते में आ गई। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थानाभवन थाने ले आई। थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने    बताया कि वह अब्दाल नगर की रहने वाली है। अपने परिवार की समस्या के समाधान के लिए कल्लरपुर कसोली में एक तांत्रिक   के पास गई थी। 
विज्ञापन


आरेाप है कि तांत्रिक ने उसे गुमराह कर रामपुर मनिहारन थाने के एक गांव निवासी अधेड़ के साथ भेज दिया। जैसे ही वह जलालाबाद चौकी के पास पहुंची तो अधेड़ व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। पूछताछ करने पर अधेड़ ने बताया कि तांत्रिक ने महिला को 12 हजार रुपये में उसे बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महिला ने बताया कि तांत्रिक ने उसे भी एक हजार रुपये देकर अधेड़ के साथ भेजा था। बाकी के पैसे लेकर तांत्रिक फरार हो गया। पुलिस तांत्रिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed