फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Husband gave divorce to woman in Panchayat

पति ने पंचायत में महिला को दे दिया तलाक

Mon, 23 Apr 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 23 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Husband gave divorce to woman in Panchayat
demo - फोटो : demo
शामली के कस्बा कांधला में एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। महिला ने प्रेमी को मुलाकात के लिए अपने घर बुलाया था। सास ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद महिला ने दुष्कर्म का युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। बाद में सच्चाई सामने आने पर महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसको लेकर समाज के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया।
विज्ञापन
जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवती की शादी तीन वर्ष पूर्व कस्बा कांधला के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला के घर पर उसकी रिश्तेदारी से बुढ़ाना निवासी एक युवक का आना जाना था। सोमवार दोपहर परिवार के लोग गेहूं कटाई के लिए खेत पर गए थे। घर में महिला व उसकी सास अकेली थी। दोपहर के समय महिला ने कॉल करके प्रेमी को अपने घर बुला लिया। कुछ देर के बाद महिला की सास ने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पुलिस को सूचना दी गई कि महिला के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा युवक को थाने ले आई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने मामला संदिग्ध लगने पर महिला से सख्ती से पूछताछ की और युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही, तो महिला ने सच्चाई उगल दी। बाद में समाज के लोग महिला को अपने साथ घर ले गए। रात करीब सात बजे उक्त प्रकरण को लेकर समाज के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में भी महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके चलते पति ने पंचायत में उसको तलाक दे दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप झूठा निकला। पंचायत में महिला को तलाक देने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed