{"_id":"f24fbf9d5b7f956e18e8d88b289a48a1","slug":"htyaropion-police-profusely-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों पर पुलिस की दरियादिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों पर पुलिस की दरियादिली
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गंभीर और संवेदनशील मामलों में भी पुलिस कितनी लापरवाही करती है उसका ताजा उदाहरण बीडीसी मेंबर सोनू हत्याकांड को लेकर सामने आ रहा है। मंगलवार को भरी पंचायत में पुलिस अफसरों ने कहा था कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ताज्जुब है कि जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई, वह शामली थाने में बैठा रखे हैं। दो दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया है।
सोमवार सुबह बाबरी निवासी बीडीसी मेंबर सोनू का शव ट्यूबवेल पर पड़ा मिला था। परिजनों ने जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार टीनू और शेर सिंह राणा सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को बाबरी के अंबेडकर भवन में दलितों की पंचायत हुई, जिसमें चेतावनी दी गई कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पहले मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
बसपा के पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस सहित अन्य नेताओं ने मामले में पुलिस प्रशासन पर सत्तापक्ष का दबाव होने का आरोप लगाया था। तब पंचायत में पहुंचे सीओ सिटी निशांक शर्मा और सीओ थानाभवन ने कहा था कि दो आरोपियों बबलू और वेदव्यास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी बबलू और वेदव्यास को पुलिस ने बुधवार तक शामली थाने में बैठाए रखा, जबकि गिरफ्तारी होने पर उन्हें कोर्ट में पेश कर देना चाहिए था। इतना नहीं आरोपियों से उनके परिवार के लोग भी मिलने पहुंच रहे हैं। थानाध्यक्ष बाबरी यूसुफ खान का कहना है कि मामले की गंभीरता से छानबीन चल रही है। पकड़े गए आरोपियों से भी पूछताछ हो रही है, जिसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।