{"_id":"6afb462c7cb10082e50e8811","slug":"woman-dies-after-falling-into-a-well-while-drawing-water-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-130697-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पानी निकालते समय कुएं गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पानी निकालते समय कुएं गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
फोटाे 16 एमएएचपी 01 परिचय-जयकुंवर (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
-आधा घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के चुरबरा गांव में सोमवार की सुबह कुएं से पानी निकालते समय महिला की गिरकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला जा सका। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है।
चुरबरा निवासी जयकुंवर (40) सुबह शौचक्रिया के खेत की ओर गई थी। तभी खेत में बने कुएं से पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया, इससे वह कुएं में गिर गई। समीप में मौजूद सास-ससुर ने कुएं में किसी के गिरने की आवाज सुनकर देखा तो बहू पानी में थी।
तब परिजनों ने आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से आधा घंटे के बाद उसे किसी तरह कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि पत्नी की कुएं में गिरने से मौत हुई है। घटना से बेटी संध्या, काजल, रोहणी, लक्ष्मी व बेटा शिवांश रो-रोकर बेहाल है। उधर, कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)