{"_id":"585434114f1c1b686f64d160","slug":"hstrishitr-of-the-dead-in-the-village-of-khandravli-bdmashamon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव खंद्रावली में प्राथमिक स्कूल के पास हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने हंगामा किया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने काफी देर तक हिस्ट्रीशीटर का शव नहीं उठने दिया।
थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी सादिक मुकीम गैंग के मुंशाद का चचेरा भाई था, उसकी कांधला थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। शुक्रवार को वह अपने घर पर बैठा हुआ था।
इसी बीच उसके मोबाइल पर एक फोन आया। सादिक घर से निकलकर फोन करने वाले युवक से मिलने के लिए चला गया। जब वह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा तो वहां मौजूद युवकों ने तमंचों से उसके ऊपर ताड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से सादिक घायल हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौडे़। सूचना पर पहुंचे परिजन सादिक को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सादिक का शव नहीं उठाने दिया।
घंटों बाद पुलिस और पूर्व प्रधान हाशिम जंग के समझाने पर मृतक के परिजन मान गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान राज्य मंत्री रियासत राणा ने भी मृतक के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। रात तक थाने में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। उधर, इस मामले के बारे में थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल का कहना कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस बोली, थाने में दर्ज हैं कई मुकदमे
कांधला। थाना प्रभारी ने बताया कि सादिक थाने का टॉप टेन अपराधी था। सादिक पर दो मामले हत्या के प्रयास, दो मामले लूट और दो मामले चोरी, तमंचा रखने, नशीला पदार्थ सहित आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। फरवरी माह में सादिक ने अपने चचेरे भाई बिलाल के साथ आधा दर्जन बदमाशों के साथ मिलकर गांव के ही बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक हीरा लाल के साथ लूटपाट की थी। कॉलेज की लड़कियों के साथ भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। सादिक उस मामले में करीब एक माह पूर्व की जेल से छूटकर आया था।