{"_id":"5aa02bd64f1c1bd8548b4b69","slug":"haryana-police-s-darshan-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस की सराफ की दुकान पर दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस की सराफ की दुकान पर दबिश
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। चेन लुटेरे से जेवर खरीदने के मामले में हरियाणा के पंचकूला जिले की पुलिस ने बुधवार को शामली में सराफ की दुकान और घर पर दबिश डाली। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से बाजार में अफरातफरी का आलम हो गया। व्यापारी एकदूसरे घटना के संबंध में जानकारी करते नजर आए।
हरियाणा पुलिस ने एक सप्ताह पहले सराफ के यहां कबाड़ी बाजार में दबिश डाली थी। दबिश के दौरान हरियाणा पुलिस से मारपीट की गई थी। हरियाणा पुलिस को आरोपी की तलाश में कामयाबी नहीं मिला। आरोपी सराफ पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। हरियाणा पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जारी है। इस मामले में किसी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं ्जाएगा।
हरियाणा के पंचकूला जिले की क्राइम ब्रांच टीम एक सप्ताह पूर्व शामली जिले के थाना झिंझाना निवासी आरोपी कलवा को हिरासत में लेकर शामली के कबाड़ी बाजार में दबिश देने आई थी। उसकी निशानदेही पर सराफ अमरीश गोयल के यहां दबिश दी गई थी, तो कुछ व्यापारियों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन
पंचकूला के क्राइम ब्रांच एएसआई रिशीपाल सिंह की तरफ से शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं, बुधवार को पंचकूला क्राइम ब्रांच टीम के इंस्पेक्टर सूरज चावला के निर्देशन में बड़ी संख्या में हरियाणा पुलिसकर्मी शामली कोतवाली में पहुंचे। आमद दर्ज कराने के बाद शामली कोतवाली के एसआई डीएस कालिया तथा अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लेकर पुलिस टीम ने सराफ अमरीश गोयल की कबाड़ी बाजार स्थित दुकान पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद नंदूप्रसाद मोहल्ले में सराफ के घर पर भी हरियाणा पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
हरियाणा क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सूरज चावला ने बताया कि चेन स्नेचर से जेवर खरीदने के आरोपी सराफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दबिश देने के बाद हरियाणा पुलिस टीम लौट गई। उधर, पंचकूला पुलिस टीम के इंस्पेक्टर सूरज चावला के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस के करीब 30 कांस्टेबल और 10 महिला कांस्टेबल दबिश देने कबाड़ी बाजार में पहुंचे। बाजार में इतनी बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचने पर हड़कंप मच गया।